Ad1

शाओमी Global MIUI 9 Android skin भारत में 2 नवंबर को होगा लॉन्च

शाओमी Global MIUI 9 Android skin भारत में 2 नवंबर को होगा लॉन्च
BGR 29 Oct. 2017 17:01
शाओमी Global MIUI 9 को Mi 5X के साथ पेश किया गया था।

शाओमी द्वारा भारत में 2 नवंबर को एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में किसी भी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया। किंतु इनवाइट में लिखा हुआ ​है ‘A New Series Is Coming’। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी भारत में स्मार्टफोन की नई सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होने वाली नई स्मार्टफोन सीरीज में फास्ट या डैश चार्ज 3.0 का उपयोग किया जा सकता है। वहीं अब खबर है कि इस इवेंट में Global MIUI 9 Android skin को भी लॉन्च कर सकती है।
शाओमी द्वारा आॅफिशियल तौर पर एंड्राइड स्कीन Global MIUI 9 को इस साल जुलाई में Mi 5X के साथ पेश किया गया था। वहीं Redmi Note 4 पहला डिवाइस था जिसे 11 अगस्त को Global beta ROM आधारित MIUI 9 अपडेट प्राप्त हुआ। इसके बाद शाओमी ने इसके बाद सितंबर में Global Beta ROM को सभी शाओमी डिवाइस के लिए तीन बैच में रोल आउट कर दिया था। शाओमी MIUI 9 फीचर्स की बात करें तो इसमें स्प्लिट स्क्रीन, क्विक स्विच, बेहतर सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन, सुंदर एनीमेशन, रिग्रैड गैलरी और सिक्योरिटी एप जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।
बता दें कि शाओमी द्वारा इस साल की शुरूआत में एंड्राइड नौगट के लिए स्मार्टफोन्स का एक बंच अपडेट करने की योजना का खुलासा किया गया। लेकिन यह कहा गया है कि यह तीन चरणों में होगा जो धीरे-धीरे जारी होगा। पहले चरण में शाओमी Mi 6 और Redmi Note 4 शामिल थे, दूसरे चरण में Mi Mix, Mi Note 2, Mi 5, Mi Max 2 और कुछ अन्य डिवाइस को अपडेट प्राप्त हुआ। वहीं तीसरे व अंतिम चरण में शाओमी के सभी डिवाइस MIUI 9 Global Beta आधारित एंड्राइड नौगट पर अपडेट किया गया।
वहीं अब MIUI 9 Global Stable ROM भी भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होगा और उम्मीद है कि कंपनी इसे नवंबर तक सभी शाओमी डिवाइस के लिए रोल आउट करेगी। हाल ही में MIUI 9 Global Stable ROM के साथ चीन में Redmi Note 4 के कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए थे। वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार MIUI 9 Global Stable ROM सबसे पहले Redmi Note 4 और Redmi 4 पर प्राप्त होंगे।
उम्मीद है कि आने वाले समय में MIUI 9 Global Stable ROM शाओमी के Mi Mix 2, Mi 5, Mi 4, Mi 4i, Mi 3, Mi Max 2, Mi Max/Prime, Redmi Note 4, Redmi Note 3, Redmi Note Prime, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi 3S/Prime/Plus और Redmi 2/Prime में प्राप्त हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

NEW UPDATE

शाओमी Global MIUI 9 Android skin भारत में 2 नवंबर को होगा लॉन्च

शाओमी Global MIUI 9 Android skin भारत में 2 नवंबर को होगा लॉन्च BGR 29 Oct. 2017 17:01 शाओमी Global MIUI 9 को Mi 5X के साथ पेश किया गय...

Translate